देश

Earthquake in Ladakh: लद्दाख के कारगिल में 5.5 तीव्रता से आया भूकंप, महसूस हुए लगातार कई झटके

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2023, 04:59 PM IST

Earthquake in Kargil : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी साझा की है कि लद्दाख के कारगिल में सोमवार को भूकंप के एक के बाद एक लगातार चार झटके महसूस किए गए। पहला झटका दोपहर करीब 3:48 बजे कारगिल, लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

Image

लद्दाख के कारगिल में महसूस एक के बाद एक भूकंप के कई झटके।

Earthquake in Kargil, Ladakh: लद्दाख में सोमवार को एक के बाद एक भूकंप के चार झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने 5.5 नोट की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप लदाख के कारगिल जिले में दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर आया और दूसरी बार चार बजकर 1 मिनट पर आया। तीसरी बार चार बजकर एक मिनट पर ही आया और चौथी बार करीब चार बजकर 18 मिनट पर झटके महसूस किए गए।

लद्दाख के कारगिल जिले में भूकंप के तेज झटके

भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पर किए पोस्ट में भूकंप के दोनों झटकों की जानकारी साझा की। पहले पोस्ट में लिखा, '18 दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर कारगिल, लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।'

दूसरे पोस्ट में बताया गया कि '18 दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर चार बजकर 1 मिनट पर कारगिल, लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।'

तीसरी पोस्ट में बताया गया कि '18 दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर चार बजकर 1 मिनट पर ही कारगिल, लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।'

चौथी पोस्ट में बताया गया कि '18 दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर चार बजकर 18 मिनट पर ही कारगिल, लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article