देश

Earthquake in India: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आया तेज भूकंप, डरकर घरों से निकले लोग

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 6, 2023, 07:11 PM IST

Earthquake in India: रिपोर्टों के अनुसार, उत्तराखंड में पिछले एक साल में एक दर्जन से अधिक भूकंप आ चुके हैं। पिछले साल 3 अप्रैल को उत्तरकाशी में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उसी दिन पिथौरागढ़ जिले में 3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। 17 फरवरी को चिमोली जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

Image

earthquake in India: उत्तरकाशी में भूकंप

Photo : iStock

Earthquake in India: गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकांशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से डरकर बाहर निकल गए। अफरा-तफरी का महौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक दिन के अंदर यह दूसरा झटका था।

दो झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की वेबसाइट के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह 5.40 बजे और बुधवार शाम 7.28 बजे क्रमशः 3 और 2.6 तीव्रता के दो भूकंप के झटके आए। दोनों भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से करीब पांच किलोमीटर नीचे था।

लगातार भूकंप के झटके

रिपोर्टों के अनुसार, उत्तराखंड में पिछले एक साल में एक दर्जन से अधिक भूकंप आ चुके हैं। पिछले साल 3 अप्रैल को उत्तरकाशी में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उसी दिन पिथौरागढ़ जिले में 3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। 17 फरवरी को चिमोली जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

इस साल का हाल

हाल ही में 5 मार्च को उत्तरकाशी में 2.5 और 1.8 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। पिछले साल 28 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसी जिले में पिछले साल जुलाई में 2.7 और 3.1 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। पिछले साल 3 अप्रैल को उत्तरकाशी में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उसी दिन पिथौरागढ़ जिले में 3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। 17 फरवरी को चिमोली जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 12 फरवरी को उत्तरकाशी में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। 6 फरवरी को उत्तरकाशी जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article