वेनेजुएला के बाद अब अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आया। शनिवार शाम को आए इस भूकंप के झटके भारत के दिल्ली एनसीआर,पंजाब,हरियाणा,जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों सहित पाकिस्तान के कई इलाकों में भी महसूस किए गए।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक,भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 04 मिनट पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कालाफगान से लगभग 81 किलोमीटर दूर स्थित था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 215किलोमीटर नीचे था।
बता दें कि इसके भूकंप के कारण अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान तक कंपन महसूस किया गया।
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में लोगों ने महसूस किए झटके
वहीं, इस भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई शहरों में लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती हिलती महसूस की। कई जगह लोग एहतियातन घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है।
