बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में बारिश का सिलसिला जारी है, बरेली में रात से हुई अत्यधिक बाऱिश के कारण मंगलवार यानी 9 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों की छुट्टी सभी बोर्ड के विद्यालय की छुट्टी रहेगी वहीं शाहजहांपुर में भी नौ जुलाई को डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
बरेली डीएम के निर्देश पर बीएसए ने आठवीं तक के सीबीएसई, आईसीएसई, परिषदीय और मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त व अन्य बोर्ड के स्कूलों में 9 जुलाई का अवकाश घोषित कर दिया है, बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
पीलीभीत में 10 जुलाई तक आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी
बरेली, शाहजहांपुर के साथ ही पीलीभीत में 10 जुलाई तक आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की है। पीलीभीत बीएसए ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अत्यधिक बरसात के चलते जनपद के कक्षा एक से आठ तक संचालित परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, राजकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त,सभी बोर्डों से मान्यता वाले स्कूलों में 9 और 10 जुलाई तक छुट्टी रहेगी।
