देश

AIIMS दिल्ली की कमान अब डॉ. निखिल टंडन के हाथ, अंतरिम निदेशक बनकर संभाली बड़ी जिम्मेदारी

AIIMS Delhi News: देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में से एक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) की कमान अब वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. निखिल टंडन के हाथों में आ गई है।

Image

AIIMS के सीनियर डॉक्टर डॉ. निखिल टंडन (फाइल फोटो)

AIIMS Delhi News: देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में से एक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) की कमान अब वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. निखिल टंडन के हाथों में आ गई है। उन्हें संस्थान का कार्यकारी (Interim) निदेशक नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी तब सौंपी गई, जब पूर्व निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास को नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।

एम्स द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, डॉ. टंडन यह जिम्मेदारी अगले छह महीनों तक या नए नियमित निदेशक की नियुक्ति होने तक निभाएंगे। खास बात यह है कि वह अपने मौजूदा पदों हेड ऑफ डिपार्टमेंट (एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म) और डीन (एकेडमिक्स) की जिम्मेदारियां भी साथ-साथ संभालते रहेंगे।

डॉ. निखिल टंडन (Dr. Nikhil Tandon) लंबे समय से एम्स दिल्ली से जुड़े हुए हैं और संस्थान के सबसे अनुभवी और सम्मानित डॉक्टरों में गिने जाते हैं। एंडोक्राइनोलॉजी के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता उन्हें देश के अग्रणी चिकित्सकों की सूची में शामिल करती है।

कौन हैं डॉ. निखिल टंडन?

डॉ. टंडन का जन्म 28 नवंबर 1963 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई एम्स नई दिल्ली से ही पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे यूके की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज गए, जहां से उन्होंने पीएचडी की। साल 1993 में वे एम्स में फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और तब से लगातार संस्थान की सेवा कर रहे हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, रिसर्च और मरीजों की देखभाल तीनों क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है।

1956 में स्थापित हुआ था AIIMS दिल्ली

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली, 1956 में स्थापित, भारत का प्रमुख सार्वजनिक चिकित्सा विश्वविद्यालय और अस्पताल है। नई दिल्ली में स्थित, यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। यह स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर की चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ उच्च-स्तरीय अनुसंधान और 24x7 आपातकालीन व विशिष्ट उपचार प्रदान करता है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article