aiims NORCET 10 result 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने आज, 16 अप्रैल, 2026 को नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 10 चरण 1 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए कुल 97,149 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किये गए थे, जिनमें से 92,026 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
कितने उम्मीदवार हुए पास ?
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इनमें से 51,451 उम्मीदवार पास हुए, जबकि 14,527 उम्मीदवारों को NORCET 10 चरण 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। AIIMS NORCET 10 चरण 1 परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, AIIMS का उद्देश्य AIIMS नई दिल्ली और अन्य AIIMS संस्थानों में 2,551 से अधिक ग्रुप B नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों को भरना है।
कब होगी NORCET 10 स्टेज 2 परीक्षा ?
जिन उम्मीदवारों ने चरण 1 पास कर लिया है, वे अब NORCET 10 चरण 2 परीक्षा में शामिल होंगे, जो 30 अप्रैल, 2026 को आयोजित होने वाली है। चरण 2 के लिए एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। AIIMS ने ये जानकारी भी दी है कि एग्जाम के राज्य और शहर से संबंधित विवरण 23 अप्रैल, 2026 को साझा किए जाएंगे।
AIIMS NORCET 10 रिजल्ट 2026: कैसे देखें How to check AIIMS NORCET 10 result:
उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर मौजूद AIIMS NORCET 10 रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी
- Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर सर्च करें
- PDF डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए सेव कर लें
डायरेक्ट लिंक-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेज 2 परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित लेटेस्ट अपडेट्स के लिए AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।
आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
