देश

सिद्दारमैया संग ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी से नहीं हल हुआ CM कुर्सी विवाद? शिवकुमार दिल्ली के लिए रवाना; कही यह बात

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बुधवार दोपहर दिल्ली रवाना हुए, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी तेज हो गई। शिवकुमार ने कहा कि वह एक निजी विवाह समारोह के लिए दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि वह कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे।

Image

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

Photo : Twitter

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बुधवार दोपहर दिल्ली रवाना हुए, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी तेज हो गई। हालांकि, शिवकुमार ने दिल्ली यात्रा को निजी समारोह का नाम दे दिया।

शिवकुमार ने कहा कि वह एक निजी विवाह समारोह के लिए दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि वह कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे।

शिवकुमार ने क्या कुछ कहा?

शिवकुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''वह संक्षिप्त बैठकों और एक विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद कैबिनेट बैठक के लिए बेंगलुरु लौटेंगे।'' उन्होंने कहा कि कर्नाटक के कांग्रेस नेता भी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' के खिलाफ होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे।

बैठकों में हिस्सा लेंगे शिवकुमार

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मैं एक निजी विवाह समारोह के लिए दिल्ली जा रहा हूं। 14 दिसंबर को हम रामलीला मैदान जाएंगे, जहां एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कर्नाटक से हमें दिल्ली में कम से कम 300 लोगों की आवश्यकता है। मैंने सभी जिला मंत्रियों और विधायकों से कहा है कि वे इस पर निगरानी रखें और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को वोट चोरी कार्यक्रम में ले जाएं। मैं वहां व्यवस्था देखने जा रहा हूं, और मैं कल सुबह कैबिनेट बैठक के लिए वापस आऊंगा। मैं सिर्फ शादी और 2-3 छोटी बैठकों में भाग लूंगा, और मैं वापस आ जाऊंगा।"

वहीं, उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल के सामने आज समर्थकों द्वारा 'शिवकुमार-शिवकुमार' का जयकारा लगाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सामान्य बात है। कुछ लोग मोदी-मोदी जपते हैं, कुछ डीके-डीके तो कुछ राहुल-राहुल कहते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लोग सिर्फ अपना प्यार और स्नेह दिखाते हैं और हमें इसे एक खेलभावना से लेने की जरूरत है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article