देश

दिशा सालियान केस में बुरे फंसे आदित्य ठाकरे! सतीश सालियन ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Disha Salian Case: दिशा सालियान के पिता, सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है।

Image

दिशा सालियन के पिता ने आदित्य ठाकरे को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस (फोटो- PTI)

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे दोतरफा फंसते दिख रहे हैं। एक तरफ जहां सीबीआई की एफआईआर में उनका नाम है, तो वहीं अब दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे को मानहानि को नोटिस भी भेज दिया है, वो भी एक दो करोड़ का नहीं पूरे 500 करोड़ का।

आदित्य ठाकरे को मिला है सात दिन का समय

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का आपराधिक मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं द्वारा दिए गए हालिया बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और मुआवजा देने की मांग की गई है। सतीश सालियन के वकीलों द्वारा भेजे गए इस लीगल नोटिस में दोनों नेताओं को अपने आपत्तिजनक बयान वापस लेने और माफी मांगने के लिए 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है।

आदित्य ठाकरे के बयान को बताया 'झूठा और भ्रामक'

मानहानि नोटिस में सतीश सालियन ने विशेष रूप से आदित्य ठाकरे के उस प्रेस वक्तव्य का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे दिशा सालियन को कभी नहीं जानते थे और उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित तथा उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। सतीश सालियन ने इस बयान को 'प्रथमदृष्टया झूठा और भ्रामक' करार दिया है। नोटिस में कहा गया है कि आदित्य ठाकरे ने सतीश सालियन द्वारा दायर याचिका के जवाब में अदालत में दाखिल अपने हलफनामे में भी यही रुख अपनाया था। उन्होंने मामले में नई प्राथमिकी दर्ज करने और सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग पर कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर के अपने ऐतिहासिक आदेश में आदित्य ठाकरे की इस आपत्ति को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

7 दिनों में माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

लीगल नोटिस में कहा गया है कि यदि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख 7 दिनों के भीतर अपने बयान वापस लेकर बिना शर्त लिखित व सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये का हर्जाना वसूलने के लिए दीवानी और आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article