देश

धीरज साहू से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, उधर जारी है इनकम टैक्स की रेड, चौथे दिन भी नोटों की गिनती जारी, 300 करोड़ से ज्यादा बरामद!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 9, 2023, 11:14 PM IST

Dhiraj Sahu IT Raid: यह नकदी ओडिशा और झारखंड में धीरज साहू से जुड़े कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान बरामद की गई थी। पड़ोसी राज्यों में साहू के परिसरों पर छापेमारी बुधवार (6 दिसंबर) को शुरू हुई।

Image

राहुल गांधी के साथ धीरज साहू

Photo : Twitter

Dhiraj Sahu IT Raid: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड आज चौथे दिन भी जारी है। दावा है कि 300 करोड़ कैश बरामद हो चुका है और बचे नोटों की गिनती जारी है। अब कांग्रेस ने धीरज साहू के इस मामले से अपने आप को अलग कर लिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी का सांसद धीरज साहू के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है।

क्या बोली कांग्रेस

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करके कहा- "सांसद धीरज साहू के बिज़नेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ़ वही बता सकते हैं, और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए, कि कैसे आयकर अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है।"

ओडिशा-झारखंड में छापे

यह नकदी ओडिशा और झारखंड में धीरज साहू से जुड़े कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान बरामद की गई थी। पड़ोसी राज्यों में साहू के परिसरों पर छापेमारी बुधवार (6 दिसंबर) को शुरू हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, छापे में नकदी की जब्ती इसे किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में "अब तक का सबसे अधिक" काला धन की बरामदगी बना देगी। अधिकारियों ने बताया कि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग के छापे में अब तक भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ये छापे साहू से जुड़े परिसरों में भी मारे गए हैं।

जारी है नोटों की गिनती

भारी मात्रा में नकदी की गिनती अभी भी जारी है और इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए, आयकर अधिकारियों ने लगभग 40 बड़ी और छोटी मशीनें तैनात की हैं और अधिक विभाग और बैंक कर्मचारियों को बुलाया है। विभाग ने जब्त की गई नकदी को राज्य के सरकारी बैंकों तक पहुंचाने के लिए और अधिक वाहन भी बुलाए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त