देश

Dheeraj Sahu IT Raid: धीरज साहू के यहां 5वें दिन भी खत्म नहीं हुई नोटों की गिनती, 176 बैगों में भरे हैं बंडल ही बंडल!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 10, 2023, 11:41 PM IST

Dheeraj Sahu IT Raid: आयकर अधिकारियों ने बुधवार को ओडिशा स्थित डिस्टिलरी कंपनी बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर, सुंदरगढ़, भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और झारखंड के बोकारो में कंपनी से जुड़े अन्य शराब व्यवसायियों से संबंधित विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

Image

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां पांचवे दिन में इनकम टैक्स का छापा जारी

Photo : Twitter

Dheeraj Sahu IT Raid: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां इनकम टैक्स की रेड पांचवें दिन भी जारी रही। धीरज साहू के कई ठिकानों से कई सौ करोड़ रुपये मिलने का दावा किया जा रहा है। नोटों की मशीनें लगातार साहू के यहां से बरामद नोटों को गिन रही है, लेकिन नोट हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि नोटों की बरामदगी साढ़े तीन सौ करोड़ को पार गई है।

140 बैगों की गिनती पूरी

अधिकारी आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों से बरामद नकदी की गिनती जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। छापेमारी 6 दिसंबर को शुरू हुई और अब तक अधिकारियों ने कुल 176 नकदी बैग में से 140 बैग की गिनती पूरी कर ली है। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने एएनआई समाचार एजेंसी को बताया कि उन्हें 176 बैग नकदी मिली और उनमें से 140 की गिनती कर ली गई है। तीन बैंकों के 50 अधिकारी गिनती प्रक्रिया में शामिल हैं और 40 मशीनें तैनात की गई हैं।

शराब के कारोबार में है धीरज साहू का परिवार!

रविवार को सामने आए कई वीडियोज में अधिकारियों को कांग्रेस सांसद धीरज साहू की संपत्तियों से बरामद नकदी के बंडलों को गिनते हुए दिखाया गया। अधिकांश नकदी ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों से बरामद की गईं हैं। कथित तौर पर धीरज साहू का बड़ी परिवार एक प्रमुख शराब निर्माण व्यवसाय में शामिल है और वह ओडिशा में ऐसी कई फैक्ट्रियों का मालिक है। इस बीच भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद कांग्रेस ने अपने धीरज साहू से दूरी बना ली है।

कहां-कहां पड़े छापे

आयकर अधिकारियों ने बुधवार को ओडिशा स्थित डिस्टिलरी कंपनी बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर, सुंदरगढ़, भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और झारखंड के बोकारो में कंपनी से जुड़े अन्य शराब व्यवसायियों से संबंधित विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। बोलांगीर जिले में सुदपाड़ा डिस्टिलरी इकाई में अधिकारियों को दो अलमारियों में रखी भारी नकदी मिली।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article