देश

Dheeraj Sahu IT Raid: 'ब्लैक मनी से दुखी हूं', धीरज साहू का पुराना ट्वीट हो रहा वायरल, लोगों ने लिए मजे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 11, 2023, 08:22 AM IST

Dheeraj Sahu Tweet on Black Money: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां इनकम टैक्स की रेड पांचवें दिन भी जारी रही, वहीं धीरज साहू का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें वो वो भ्रष्टाचार और कालाधन पर बखान देते दिख रहे हैं।

Image

भ्रष्टाचार और कालाधन पर धीरज साहू का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है

Dheeraj Sahu on Black Money: भ्रष्टाचार और कालाधन पर धीरज साहू (Dheeraj Sahu ) का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, इसे लेकर अमित मालवीय ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि धीरज प्रसाद साहू का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। गौर हो कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां इनकम टैक्स की रेड (IT Raid) पांचवें दिन भी जारी रही। धीरज साहू के कई ठिकानों से कई सौ करोड़ रुपये मिलने का दावा किया जा रहा है।

नोटों की मशीनें लगातार साहू के यहां से बरामद नोटों को गिन रही है, लेकिन नोट हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि नोटों की बरामदगी साढ़े तीन सौ करोड़ को पार गई है।

इस बीच धीरज प्रसाद साहू का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वो भ्रष्टाचार और कालाधन पर बखान देते दिख रहे हैं, धीरज प्रसाद साहू का जो ट्वीट वायरल हो रहा है, उसमें वो नोटबंदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते दिख रहे हैं, धीरज प्रसाद साहू के इस ट्वीट को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया है।

176 नकदी बैग में से 140 बैग की गिनती पूरी

अधिकारी आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों से बरामद नकदी की गिनती जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। छापेमारी 6 दिसंबर को शुरू हुई और अब तक अधिकारियों ने कुल 176 नकदी बैग में से 140 बैग की गिनती पूरी कर ली है। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने एएनआई समाचार एजेंसी को बताया कि उन्हें 176 बैग नकदी मिली और उनमें से 140 की गिनती कर ली गई है। तीन बैंकों के 50 अधिकारी गिनती प्रक्रिया में शामिल हैं और 40 मशीनें तैनात की गई हैं।

धीरज साहू का परिवार शराब के कारोबार में!

रविवार को सामने आए कई वीडियोज में अधिकारियों को कांग्रेस सांसद धीरज साहू की संपत्तियों से बरामद नकदी के बंडलों को गिनते हुए दिखाया गया। अधिकांश नकदी ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों से बरामद की गईं हैं। कथित तौर पर धीरज साहू का परिवार एक प्रमुख शराब निर्माण व्यवसाय में शामिल है और वह ओडिशा में ऐसी कई फैक्ट्रियों का मालिक है। इस बीच भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद कांग्रेस ने धीरज साहू से दूरी बना ली है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article