देश

'देवा का मतलब क्या है, भगवान या मैं...', उद्धव पर CM फडणवीस ने क्यों कसा तंज? समझें पूरा मामला

मुंबई मेयर को लेकर उद्धव ठाकरे के ‘देवा’ वाले बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया। पुणे में उन्होंने कहा कि मेयर महायुति का ही होगा और इससे जुड़े सभी फैसले वह, एकनाथ शिंदे और गठबंधन के नेता मिलकर लेंगे।

Image

बीएमसी मेयर उम्मीदवार को लेकर सीएम फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Mumbai Mayor Candidiate: मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में सभी 227 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नतीजे सामने आने के बाद देश की वित्तीय राजधानी की राजनीतिक तस्वीर भी बदल गई है।

करीब ढाई दशक से ठाकरे परिवार का गढ़ मानी जाने वाली BMC में इस बार भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी और शिंदे सेना ने 118 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि, माहयुति की ओर से मेयर कौन होगा, इस पर मंथन चल रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक बयान पर चुटकी ली है।

दरअसल, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि‘देवा’ की इच्छा हुई तो मुंबई का मेयर उनकी तरफ से होगा यानी शिवेसना यूबीटी की ओर से होगा। इसी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुटकी लेते हुए तीखा जवाब दिया है।

मुंबई का मेयर महायुति से ही होगा: सीएम फडणवीस

पुणे में मीडिया से बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा,“देवा का मतलब क्या है? भगवान या मैं? क्योंकि मुझे भी लोग देवा, यानी देवा भाऊ कहते हैं।” इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई का मेयर महायुति से ही होगा, और यह भी “ईश्वर की ही इच्छा” है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर कौन होगा, कब चुनाव होगा, कहां फैसला लिया जाएगा और कितने साल के लिए मेयर चुना जाएगा। इन सभी मुद्दों पर वह खुद, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महायुति के अन्य वरिष्ठ नेता मिलकर फैसला करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस विषय पर महायुति में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

फडणवीस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उद्धव ठाकरे के बयान के जवाब में फडणवीस का यह तंज साफ तौर पर यह संकेत देता है कि बीएमसी और मेयर पद को लेकर महायुति पूरी तरह आश्वस्त है।

बता दें कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में 227 में से क्रमश: 89 और 29 सीट जीतीं। हालांकि, भाजपा को नगर निकाय चलाने के लिए अपनी सहयोगी शिवसेना की मदद की आवश्यकता होगी। विपक्षी शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने क्रमशः 65 और छह सीट जीतीं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article