देश

भारी नुकसान के बीच अडानी का वो काम, जिससे चीन है परेशान और बढ़ गई गई है ड्रैगन की टेंशन!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 12:39 PM IST

अब तक ये साबित नहीं हुआ है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ भी या नहीं, सिर्फ हंगामा ही चल रहा है.. दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे अडानी समूह पर सिर्फ आरोप लगे हैं लेकिन हंगामा संसद तक जा पहुंचा है।

अडानी ग्रुप (Adani Group) पर हिंडेबर्ग की रिपोर्ट के बाद सियासी हंगामा मचा हुआ है। बजट सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन को लेकर सरकार पर हमलावर है वो लगातार इस पूरे मामले की जांच JPC या सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की कमेटी से कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। इस सबके बीच सुप्रीम कोर्ट में यूएस-बेस्ड फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई है।

रिपोर्ट पर मचा है हंगामा

बाज़ार से लेकर संसद के भीतर तक बवंडर मचा है। एक तरफ बाज़ार का ग्राफ उतरता चढ़ता है दूसरी तरफ संसद के भीतर हंगामे का ग्राफ सिर्फ चढ़ रहा है। अडानी ग्रुप को लेकर आई अमेरिकी संस्था हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने सियासी तौर पर एक मुद्दा विपक्ष के हाथों में थाम दिया है। इसमें शक नहीं कि मुद्दा बेहद सेंसेटिव है इसमें कोई दो राय नहीं कि जांच होनी चाहिए ताकि आरोपों पर दूध का दूध पानी की पानी हो जाए क्योंकि मुद्दा लाखों लोगों के निवेश से जुड़ा है। क्या हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सच्चाई है? क्या वास्तव में निवेशकों के लिए अलार्म बज रहा है? इन सबके बीच यहां हम आपको वीडियो के जरिए बता रहे हैं कि भारी नुकसान के बीच भी अडानी ने चीन की परेशानी बढ़ा दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article