देश

'बलात्कारी' राम रहीम फिर जेल से आया बाहर, 50 दिन की मिली पैरोल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 09:42 PM IST

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल की राहत मिली है। उसे 50 दिन की पैरो मिली है, बता दें, उसके पैरोल की अवधि यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में कटेगी। इससे पहले, राम रहीम को पिछले साल 21 नवंबर को 21 दिन की छुट्टी मिली थी।

Image

फिर जेल से बाहर आया राम रहीम।

Photo : Times Now Digital

Ram Rahim Parol Controversy: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 50 दिन की पैरोल दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, राम रहीम को पिछले साल 21 नवंबर को 21 दिन की छुट्टी मिली थी। यह 2021 में राम रहीम की तीसरी अस्थायी रिहाई थी। उसके दो महीने बाद अब यह पैरोल मिली है।

गुरमीत राम रहीम पर फिर मेहरबानी

रोहतक सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम पर फिर मेहरबानी दिखाई है। जानकारी के अनुसार कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन की पैरोल ले सकता है। राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिलने पर वो जेल से बाहर निकल आया है। उसके पैरोल की अवधि यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में कटेगी।

बरनावा स्थित आश्रम जाएगा राम रहीम

सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को 30 जुलाई, 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली थी जबकि पिछले साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

हत्या मामले में 2019 में ठहराया गया था दोषी

जून 2022 में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। वर्ष 2021 में राम रहीम को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 वर्ष से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें