देश

'बेतुकी बातों का थिएटर बन गया लोकतंत्र', TMC के बागियों का NCPI में विलय के दावे पर बरसे कपिल सिब्बल; कही यह बात

TMC Rebels NCP Merger: राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्त कपिल सिब्बल ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट की नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी (NCPI) के साथ विलय को लेकर जमकर आलोचना की।

Image

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)

Photo : PTI

TMC Rebels NCP Merger: राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्त कपिल सिब्बल ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट की नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी (NCPI) के साथ विलय को लेकर जमकर आलोचना की और इसे 'बेतुकी बातों का थिएटर' करार दिया।

कपिल सिब्बल ने 'एक्स' में एक पोस्ट में कहा, '''टीएमसी के बागी नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी के साथ मर्ज करेंगे। भारतीय लोकतंत्र 'बेतुकी बातों का थिएटर' बन गई है। एक मजाक है यह! टीएमसी विधायक दल के बागी सदस्य किसी राजनीतिक दल में विलय नहीं कर सकते हैं। ऐसा महज तभी संभव है जब खुद टीएमसी ऐसा चाहे! इन्हें अयोग्य घोषित किया जाए!''

TMC के बागी सांसदों ने NCP में विलय का किया एलान

टीएमसी के बागी सांसदों ने रविवार की शाम नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में अपने विलय का ऐलान किया। इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सदन में अपने लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की है। लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि टीएमसी के दो-तिहाई लोकसभा सदस्यों ने एक अलग समूह के रूप में मान्यता देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी के दो-तिहाई सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को अलग बैठने की व्यवस्था के लिए पत्र दिया है। हम नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में विलय करेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन करेंगे। टीएमसी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि असंतुष्ट खेमे ने पहले ही नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में अपना विलय कर लिया है, जिसे उन्होंने एक क्षेत्रीय दल बताया।

'नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी' त्रिपुरा की एक कम प्रसिद्ध पंजीकृत, लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले धड़े के दावों के बारे में पूछे जाने पर बंदोपाध्याय ने कहा कि "असली टीएमसी" कौन है, इसका फैसला अदालतें करेंगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ब्रिटेन के नए PM एंडी बर्नहैम से पीएम मोदी की पहली बार फोन पर बात; रक्षा, व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा पर हुआ मंथन

ब्रिटेन के नए PM एंडी बर्नहैम से पीएम मोदी की पहली बार फोन पर बात; रक्षा, व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा पर हुआ मंथन

PoJK के हालात पर मीरवाइज फारूक ने तोड़ी चुप्पी, हिंसा में हुई मौतों पर जताया दुख, कश्मीरी शरणार्थियों के अधिकारों की उठाई आवाज

PoJK के हालात पर मीरवाइज फारूक ने तोड़ी चुप्पी, हिंसा में हुई मौतों पर जताया दुख, कश्मीरी शरणार्थियों के अधिकारों की उठाई आवाज

Pakistani Drone: जम्मू में पाकिस्तान की जासूसी कोशिश नाकाम, चीन निर्मित सर्विलांस ड्रोन भारतीय सेना ने मार गिराया

Pakistani Drone: जम्मू में पाकिस्तान की जासूसी कोशिश नाकाम, चीन निर्मित सर्विलांस ड्रोन भारतीय सेना ने मार गिराया

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल