Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में कई लोगों की जान चली गई। यह एक आतंकी घटना थी, जिसे सरकार ने भी माना। वहीं, इस घटना में कार को विस्फोटक से उड़ाने वाले आतंकी के घर बुलडोजर चला है। आतंकी उमर का घर गिराया गया है। बताया गया कि दिल्ली के आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी का घर पुलवामा के कोइल में अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया है। ये उमर ही था, जिसने विस्फोटक से भरी कार को लाल किल के पास लोगों की भीड़ की बीच उड़ा दिया।
उमर का DNA हुआ मैच
बताया गया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने सोमवार को हुए लाल किला विस्फोट में शामिल हुंडई i20 कार का संबंध कश्मीर के डॉक्टर उमर से जोड़ा। बताया गया कि वह ही कार चला रहा था। जहां DNA टेस्ट में भी अब इसकी पुष्टी हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली में हुए इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।
दिल्ली धमाके के बाद एक्शन में J&K पुलिस
विस्फोट के बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रात भर छापेमारी की और डॉ. उमर के परिवार के तीन सदस्यों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि उमर कश्मीर के दो अन्य डॉक्टरों के संपर्क में था। जिन्हें फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद हिरासत में लिया गया था, जहां 2,900 किलोग्राम विस्फोटक की जब्ती भी शामिल थी।
विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए डीएनए नमूनों के उसकी मां के डीएनए नमूनों से मेल खाने के बाद उमर की पहचान की पुष्टि हुई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उमर कभी अपने समुदाय में एक प्रतिभाशाली और शिक्षा में रुचि रखने वाला डॉक्टर माना जाता था, लेकिन पिछले दो वर्षों में कट्टरपंथी विचारों की ओर आकर्षित हुआ प्रतीत हो गया। जहां वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई कट्टरपंथी समूहों में शामिल हो गया था।
