देश

दिल्ली: क्रिसमस की सुबह चर्च पहुंचे पीएम मोदी, कहा- प्यार, शांति और करुणा का अनुभव हुआ, देखें- वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 25, 2025, 10:36 AM IST

Pm modi at Church: पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर कहा कि दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह शामिल हुआ। यहां प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका। उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी।

MODI church

क्रिसमस की सुबह चर्च पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi at Cathedral Church of the Redemption: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली और उत्तर भारत के बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों के साथ दिल्ली के द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। यहां दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड पॉल स्वरूप द्वारा प्रधानमंत्री के लिए एक विशेष प्रार्थना की गई।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर कहा, 'दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह शामिल हुआ। यहां प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका। उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी।' साथ ही पीएम ने चर्च से क्रिसमस की सुबह की कुछ झलकियां भी शेयर कीं और एक वीडियो भी सामने आया।

हर साल पीएम करते हैं ऐसा

पिछले कुछ सालों में, PM मोदी नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं जो ईसाई समुदाय से जुड़े हैं। ईस्टर 2023 में, उन्होंने दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में एक ईस्टर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

क्रिसमस 2023 के दौरान, उन्होंने दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। 2024 में, उन्होंने मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर डिनर में और CBCI द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिसमस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

वहीं, इससे पहले पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को क्रिसमस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि ईसा मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव को और मजबूत करती रहेंगी। बृहस्पतिवार को दुनिया भर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, 'शांति, करुणा और आशा से भरे आनंदमय क्रिसमस की सभी को शुभकामनाएं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को सुदृढ़ करें।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

End of Article