देश

'नहीं माना जा सकता है कि पत्नी पति के है अधीन', कोर्ट ने कहा- सिर्फ सहायक नहीं, वो तो...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2023, 11:25 PM IST

Delhi latest news: दरअसल, याचिकाकर्ता मकान मालिक ने सदर बाजार में अपनी दुकान से किराएदार को इस आधार पर बेदखल करने की मांग की थी कि उसकी दो विवाहित बेटियां बेरोजगार हैं और अपनी व्यावसायिक आकांक्षाओं के लिए संपत्ति का इस्तेमाल करना चाहती हैं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः आईस्टॉक)

Delhi latest news: पत्नी अपने पति की सिर्फ सहायक नहीं होती है। वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने या फिर सार्थक सामाजिक काम करने से जुड़े अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने अधिकार बरकरार रखती है। ये बातें दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से एक याचिका की सुनवाई के दौरान कहीं गईं। जस्टिस नजमी वजीरी इस वक्त उस मकान मालिक की पीटिशन पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें लोअर कोर्ट की ओर से उसके किराएदार को बेदखल करने की याचिका को खारिज करने को चुनौती दी गई है।

कोर्ट की ओर से आगे यह भी बताया गया कि यह नहीं माना जा सकता है कि बीवी पति के अधीन है और अपने वित्त से जुड़े सभी डिटेल्स पति को बताने या उसके साथ शेयर करने के लिए बाध्य है। सात जुलाई को अदालत ने आदेश के जरिए कहा, ‘‘एक पत्नी अपने पति की केवल सहायक नहीं होती है। उसकी पहचान उसके पति की पहचान के साथ विलीन या समाहित नहीं की जा सकती है। कानून की नजर में वह अपनी व्यक्तिगत पहचान बरकरार रखती है।’’

दरअसल, याचिकाकर्ता मकान मालिक ने सदर बाजार में अपनी दुकान से किराएदार को इस आधार पर बेदखल करने की मांग की थी कि उसकी दो विवाहित बेटियां बेरोजगार हैं और अपनी व्यावसायिक आकांक्षाओं के लिए संपत्ति का इस्तेमाल करना चाहती हैं।

लोअर कोर्ट ने बेदखली याचिका को कई आधारों पर खारिज कर दिया था, जिसमें यह भी शामिल था कि मकान मालिक की पत्नी एक होटल चलाती हैं और उसने इस व्यवसाय के पहलुओं का खुलासा नहीं किया था। निचली अदालत ने पाया था कि याचिकाकर्ता की बेटियां आर्थिक रूप से मजबूत हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article