देश

AAP नेता अमानतुल्लाह खान को हाईकोर्ट का नोटिस, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Amanatullah Khan: ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान से जवाब मांगा है। कोर्ट ने खान को नोटिस जारी करते हुए ट्रायल कोर्ट को कार्यवाही स्थगित करने का निर्देश दिया।

Image

अमानतुल्लाह खान को हाईकोर्ट का नोटिस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Amanatullah Khan: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को नोटिस जारी किया है। बता दें, आप विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की चार्जशीट को संज्ञान लेने से इंकार कर दिया था। इसके साथ ही अदालत ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें रिहा करने का निर्देश दिया था। बता दें, आप नेता अमानतुल्लाह खान ने इससे पहले, राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

जानकारी के अनुसार, राउज एवेन्यू कोर्ट आज अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। बता दें, दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम उनकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

बता दें, बीते सोमवार को क्राइम ब्रांच ने एक अपराधी को पकड़ने के लिए जामिया क्षेत्र में छापेमारी की थी, लेकिन विधायक अमानतुल्लाह खान की मदद से अपराधी शाहबाज खान भागने में सफल रहा था। पुलिस का आरोप था कि खान और उनके समर्थकों ने जानबूझकर कानून प्रवर्तन प्रयासों में हस्तक्षेप किया था जिसके परिणामस्वरूप अपराधी फरार हो गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान पर दर्ज की गई एफआईआर में धारा 221, 132 और 121(1) सहित संबंधित बीएनएस धाराओं का हवाला दिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article