देश

Unnao Rape: पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में सजा काट रहे पूर्व BJP नेता कुलदीप सेंगर को अंतरिम जमानत

पूर्व BJP नेता कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिली है गौर हो कि सेंगर उन्नाव रेप मामले में पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में सज़ा काट रहा है।

Image

कुलदीप सिंह सेंगर को अंतरिम जमानत

उन्नाव रेप मामले में पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में सज़ा काट रहे पूर्व BJP नेता कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है, बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को मोतियाबिंद की सर्जरी कराने के लिए अंतरिम जमानत दी है, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सेंगर को 23 जनवरी को जमानत पर रिहा किया जाएगा, वह 24 जनवरी को एम्स में भर्ती होगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सेंगर के वार्ड में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल तैनात किया जाएगा, सेंगर को 27 जनवरी को आत्मसमर्पण करना है, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सेंगर की अंतरिम जमानत में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अगर 24 जनवरी को सर्जरी नहीं होती है, तो सेंगर को उसी दिन जेल में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया जाता है, उसे जेल से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें