देश

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस से महज दो घंटे में तय होगा सफर, चार धाम यात्रा पर भी आया बड़ा अपडेट

  • Curated by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2023, 04:49 PM IST

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और अगले साल एक जनवरी से लोग देहरादून से दिल्ली का सफर सिर्फ दो घंटे में कर पाएंगे।

Image

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे दिसंबर तक होगा पूरा

Photo : IANS

Delhi-Dehradun Expressway: देश में एक और एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से चल रहा है जिससे दिल्ली से देहरादून की दूरी महज दो घंटे में तय हो जाएगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर दो घंटे रह जाएगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे दिसंबर तक होगा पूरा

गडकरी ने रविवार को ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम के दौरे के दौरान कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और अगले साल एक जनवरी से लोग देहरादून से दिल्ली का सफर सिर्फ दो घंटे में कर पाएंगे।

अभी देहरादून से दिल्ली की यात्रा में लगभग छह घंटे लगते हैं। परिवार के साथ गंगा आरती में हिस्सा लेने आश्रम पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर मौसम में चलने वाली सड़क परियोजना साल भर चार धाम यात्रा को संभव बनाएगी। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा वर्तमान में छह महीने चलती है। लेकिन, एक बार बारहमासी सड़क परियोजना पूरी हो जाने के बाद श्रद्धालु साल भर हिमालय के मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में रोपवे परियोजना पर भी काम शुरू हो गया है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर, 2022 में किया था। 11,500 फीट की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे लंबा 12.97 किमी रोपवे सोनप्रयाग से हिमालय के मंदिर तक जाएगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

झारखंड में आज छात्रों का 'विधानसभा मार्च', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने रांची शहर को छावनी में बदला

झारखंड में आज छात्रों का 'विधानसभा मार्च', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने रांची शहर को छावनी में बदला