देश

Swati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत, 28 मई तक तिहाड़ जेल में रहेंगे केजरीवाल के पीए

Swati Maliwal Assault Case: केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। वह शनिवार से पुलिस की हिरासत में हैं। शुक्रवार को उन्हें 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Image

स्वाति मालीवाल केस में बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी बिभव कुमार को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह 28 मई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। वह शनिवार से पुलिस की हिरासत में हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने कुमार की चार दिन की न्यायिक हिरासत के अनुरोध संबंधी अभियोजन पक्ष के आग्रह को स्वीकार कर लिया। बता दें, दिल्ली पुलिस ने 18 मई को बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था।

स्वाति मालीवाल ने लगाया है मारपीट का आरोप

बता दें, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि दिल्ली के सीएम हुआ में बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। एक दिन पहले न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में स्वाति ने अपने साथ हुई मारपीट के बारे में पहली बार खुलकर बोला। उन्होंने कहा, 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब वह अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर गई थीं। मुझे वहां स्टाफ ने ड्राइंग रू में बिठाया। इसी दौरान बिभव कुमार वहां आए और मुझ पर हाथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बिभव ने मुझे 7 से 8 थप्पड़ मारे। जब मैंने उन्हें धकेला तो उन्होंने मेरा पैर पकड़कर मुझे घसीट दिया, जिससे मेरा सिर सेंटर टेबल से टकरा गया। इसके बाद बिभव कुमार मुझे लातों से मारने लगा।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें