देश

3 घंटे की तलाशी के बाद रवाना हुई निजामुद्दीन-चेन्नई गरीब रथ, ट्रेन में बम होने की खबर फर्जी, 3 हिरासत में

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 21, 2023, 06:47 AM IST

Bomb hoax call in train : एक यात्री की ओर से ट्रेन में बम होने का दावा किए जाने पर हजरत निजामुद्दीन-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस (12612) को राजस्थान के धौलपुर स्टेशन पर करीब तीन घंटों तक रोक कर उसके कोच की तलाशी ली गई। यात्री ने ट्रेन के जी-2 कोच में बम होने का दावा किया था।

Image

गरीब रथ में ट्रेन में बम होने की खबर फर्जी निकली।

Photo : PTI

Bomb hoax call in train : दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली गरीब रथ ट्रेन में बम होने की खबर झूठी पाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में बम होने का अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि सोमवार रात एक यात्री की ओर से ट्रेन में बम होने का दावा किए जाने पर हजरत निजामुद्दीन-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस (12612) को राजस्थान के धौलपुर स्टेशन पर करीब तीन घंटों तक रोक कर उसके कोच की तलाशी ली गई। यात्री ने ट्रेन के जी-2 कोच में बम होने का दावा किया था।

कोच से यात्रियों को बाहर निकालकर ली गई तलाशी

ट्रेन में बम होने की खबर पाकर पुलिस, जीआरपी एवं आरपीएफ की टीमें एक्शन में आ गईं। ये टीमें रेलवे स्टेशिन पहुंचीं और अपना तलाशी अभियान शुरू किया। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन के जी2, जी 3 और जी 4 कोच से यात्रियों को बाहर निकालकर इन तीन कोचों की तलाशी ली। करीब तीन घंटे की तलाशी के बाद पुलिस ने ट्रेन में बम नहीं होने की पुष्टि की। इसके बाद ट्रेन को रवाना होने की इजाजत दी गई।

हिरासत में लिए गए तीन लोग

पुलिस ने ट्रेन में बम होने की अफवाह फैलाने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

कहां से मिली बम की सूचना

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि ट्रेन संख्या 12612 गरीब रथ में रेल मदद पोर्टल पर एक यात्री द्वारा बम होने की सूचना के बाद धौलपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि 2 अन्य यात्रियों ने उन्हें बम के बारे में बताया है। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और तलाशी ली जा रही है।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article