Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेलियर हो गया जिसकी वजह से सभी सिस्टम बंद हो गए। फिलहाल मैनुअल बोर्डिंग पास जारी किया जा रहा है। आपातकालीन व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेटवर्क फेलियर के चलते एयर इंडिया सहित कई अन्य एयरलाइनों की उड़ानों में देरी हुई।
एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया ने यात्रियों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की और कहा कि हमारी कुछ उड़ानें अभी कुछ समय तक प्रभावित रह सकती हैं। एयरलाइन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट किया, ''मुंबई एयरपोर्ट पर थर्ड पार्टी डेटा नेटवर्क की खराबी के चलते चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुआ जिसकी वजह से एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों की उड़ानों में देरी हुई। सिस्टम को अब बहाल किया जा चुका है। हालांकि, स्थिति के सामान्य होने तक हमारी कुछ उड़ानें कुछ समय तक प्रभावित रह सकती हैं।
