देश

सेना पर खर्च होंगे Rs 7.8 लाख करोड़, रक्षा बजट 2026 में फाइटर जेट-सबमरीन, UAV खरीद पर सरकार का जोर

2025-26 में रक्षा बजट से तुलना करें तो एमओडी (सिविल) के रक्षा बजट .45 प्रतिशत की कटौती हुई है। 2025-26 में एमओडी (सिविल) का बजट 28,682.97 करोड़ रुपए था जबकि इस बार यह बजट 28,554.61 करोड़ रुपए है। बता दें कि 2025–2026 के लिए रक्षा बजट ₹ 6.81 लाख करोड़ रुपए था।

Image

सरकार ने इस बार सेना पर खर्च बढ़ाया।

Photo : PTI

Defence Budget 2026 : बजट 2026 में रक्षा क्षेत्र के लिए इस बार 7.8 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ है। जबकि सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण पर 2.18 लाख रुपए खर्च होंगे। राफेल लड़ाकू विमान, पनडुब्बी एवं मानवरहित हथियार खरीद सहित रक्षा मंत्रालय कई बड़े प्रोजेक्टस लेकर आने वाला है, बजट में इसका ध्यान रखा गया है। 2025-26 में रक्षा बजट से तुलना करें तो एमओडी (सिविल) के रक्षा बजट .45 प्रतिशत की कटौती हुई है। 2025-26 में एमओडी (सिविल) का बजट 28,682.97 करोड़ रुपए था जबकि इस बार यह बजट 28,554.61 करोड़ रुपए है। बता दें कि 2025–2026 के लिए रक्षा बजट ₹ 6.81 लाख करोड़ रुपए था।

डिफेंस पेंशन में 6.53 प्रतिशत की वृद्धि

डिफेंस सर्विसेज (रेवन्यू) के बजट में 17.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2025-26 में डिफेंस सर्विसेज (रेवन्यू) का आवंटन 3,11,732.32 था जिसे बढ़ाकर 3,65,478.98 किया गया है। इसी तरह कैपिटल आउटले (डिफेंस) में 21.84 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2025-26 में इसे 1,80,000 हजार करोड़ रुपए आवंटित हुए थे। इस बार इसे 2,19,306.47 करोड़ रुपए का बजट मिला है। डिफेंस पेंशन की मद में 6.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2025-26 के लिए डिफेंस पेंशन का बजट 1,60,795.00 करोड़ रुपए था जो बढ़कर 1,71,338.22 हुआ है।

खरीदेंगे जाएंगे फाइटर प्लेन, नए हथियार

इस बजट का बड़ा हिस्सा नये हथियार, फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, मिसाइल सिस्टम, रडार और अन्य आधुनिक सैन्य उपकरण खरीदने पर खर्च होगा। सरकार आधुनिक युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को ध्यान में रखते हुए सेना का तेजी से आधुनिकीकरण करना चाहती है। इसलिए इस पर भी भारी राशि खर्च करने की व्यवस्था की गई है। चीन और पाकिस्तान की तरफ से मिल रही चुनौतियों को देखते हुए रक्षा बजट में वृद्धि हुई है लेकिन यह चीन के मुकाबले अभी भी कम है। चीन का बजट भारत से करीब चार गुना ज्यादा है।

बजट की अहम घोषणाएं

केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को साल 2026-27 के लिए आम बजट पेश किया। इस बजट में में कई बड़े ऐलान भी किए गए हैं। किसानों से लेकर MSME सेक्टर को लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में लखपति दीदियों, दिव्यांगजनों और बुनकर श्रमिकों का भी खासतौर पर ध्यान रखा गया है। बजट 2026 में किन-किन योजनाओं की घोषणा हुई है। देश में सात नए हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके अलावा सेमीकंडक्टर सेक्टर में 40,000 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका