देश

Defamation Case: AAP नेता संजय सिंह को यूपी के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को 1 लाख रुपये हर्जाना देने का निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 05:53 PM IST

AAP Leader Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर लखनऊ की जिला अदालत ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Image

संजय सिंह को मानहानि के एक मामले में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को एक लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश

UP News: लखनऊ की एक अदालत ने बुधवार को आप नेता संजय सिंह को मानहानि के एक मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को एक लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया। एक आदेश में, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कमला कांत गुप्ता ने आप सांसद को दो महीने के भीतर हर्जाना देने का निर्देश दिया, जिसके बाद राशि पर छह प्रतिशत का ब्याज लगाया जाएगा।

सिविल जज सीनियर डिवीजन ने अपने आदेश में कहा है तत्कालीन जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के विरुद्ध जितने भी ट्वीट्स और सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने वाले सभी वीडियो और पोस्ट हटाने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने संजय सिंह के विरुद्ध आदेश देते हुए कहा है की जुर्माने की राशि दो माह के भीतर याची महेंद्र सिंह को दें अन्यथा ब्याज के साथ जुर्माने की राशि वसूली जाएगी।

ज्ञात हो की महेंद्र सिंह के जलशक्ति विभाग के मंत्री के कार्यकाल के दौरान सांसद संजय सिंह ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार और घोटाले के झूठे आरोप लगाए थे। तत्कालीन मंत्री महेंद्र सिंह ने स्थानीय जिला अदालत में संजय सिंह के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

संजय सिंह मनी लांड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में है

सांसद संजय सिंह फिलहाल मनी लांड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में है। ताजा फैसले से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को बड़ी राहत मिली है। उन पर लगे कोई भी आरोप प्रमाणित करने के लिए संजय सिंह दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाए। महेंद्र सिंह को तमाम आरोपों से क्लीन चिट मिली। वो निर्दोष और निष्कलंक बनकर निकले। कोर्ट ने आठ पेज के आदेश में मानहानि के प्रकरण पर काफी तल्ख टिप्पणियां भी दर्ज की हैं और तत्काल प्रभाव से सोशल मीडिया पर संजय सिंह और उनकी पार्टी द्वारा जितने भी वीडियो और पोस्ट किए गए हैं उन्हें हटाने का आदेश दिया है।

भावुक हुए पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा "सत्यमेव जयते"

इस आदेश के बाद पत्रकारों ने जब महेंद्र सिंह से उनके कमेंट पूछे तो भावुक हुए पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा "सत्यमेव जयते"। न्याय की जीत हुई है। उन्होंने हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता की राजनीति है और उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से जिस प्रकार से मिथ्या अभियान चलाया गया वो आज कोर्ट के आदेश से साफ हो गया है। महेंद्र सिंह ने कहा की वो सार्वजनिक जीवन में शुचिता और ईमानदारी की राजनीति और सेवा भावना को हमेशा कायम रखेंगे। आज वो लोग बेनकाब हो गए जिन्होंने मुझे और हमारी सरकार, पार्टी को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया था, महेंद्र सिंह ने फैसले का स्वागत किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें