देश

ED को तीसरी बार भी 'गच्चा' दे गए केजरीवाल, AAP बोली-दिल्ली के CM को गिरफ्तार करना चाहती है जांच एजेंसी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 09:25 AM IST

CM Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केजरीवाल जांच में ईडी का सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें जो नोटिस भेजा गया है वह 'अवैध' है। ईडी उन्हें गिरफ्तार करना चाहता है। ये लोग केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।

Image

ईडी ने तीसरी बार नोटिस जारी किया है।

Photo : PTI

CM Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार भी पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केजरीवाल जांच में ईडी का सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें जो नोटिस भेजा गया है वह 'अवैध' है। ईडी उन्हें गिरफ्तार करना चाहता है। ये लोग केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहते हैं। केजरीवाल के आवास के बाहर बुधवार सुबह सुरक्षाकर्मी और अधिकारी नजर आए।

कानून के मुताबिक कदम उठाएगी पार्टी

आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी समन पर पार्टी कानून के मुताबिक कदम उठाएगी। संवाददाता सम्मेलन में कक्कड़ से पूछा गया कि क्या केजरीवाल पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगे।

दो बार पहले भी समन जारी हो चुके हैं

उन्होंने कहा, ‘इस सवाल का जवाब हमारी कानूनी टीम ही बेहतर दे सकेगी। हम कानून के अनुसार काम करेंगे।’ आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी की ओर से यह तीसरा नोटिस है। इससे पहले दो नवंबर और 21 दिसंबर को भी समन जारी किये थे, लेकिन केजरीवाल ने पेश होने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी के पहले के समन को ‘अवैध’और ‘राजनीति से प्रेरित’बताया था।

'आपको जेल जाना पड़ेगा'

गत रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'यदि आप बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो आपको जेल जाना पड़ेगा। यदि आप गरीबों को मुफ्त इलाज देंगे तो आपको जेल जाना पड़ेगा। लोगों की भलाई का रास्ता चुनने पर आपको जेल जाना पड़ेगा।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article