देश

'दीपावली शुरू...', अमित शाह समेत बीजेपी नेताओं ने पाक के खिलाफ भारत की जीत पर ऐसे जताई खुशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 11:27 PM IST

India Beat Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के विस्फोटक अर्धशतक और हार्दिक पांड्या के साथ एक शतकीय साझेदारी ने भारत को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को चार विकेट से हराने में मदद की। वहीं जीत के साथ भारत दो अंकों के साथ दूसरे ग्रुप में टॉप पर है। विराट कोहली ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मैच में कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर भारत को चार विकेट की यादगार जीत दिलायी।

Image

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली रहे हीरो।

KEY HIGHLIGHTS
  1. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया
  2. अमित शाह समेत बीजेपी नेताओं ने टीम इंडिया को जीत पर दी बधाई
  3. विराट कोहली रहे मैच के हीरो

India Beat Pakistan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मेलबर्न में टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की जीत और विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार पारी की सराहना की। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप शुरू करने का एक सही तरीका...दीपावली (Deepawali) शुरू। क्या शानदार पारी है विराट कोहली। पूरी टीम को बधाई।

अमित शाह ने टीम इंडिया को जीत पर दी बधाई

कोहली ने अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली- राजनाथ सिंह

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को अभूतपूर्व प्रयास बताया और विराट कोहली की बेहतरीन पारी की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टीम इंडिया की ओर से आज मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ एक अभूतपूर्व प्रयास। विराट कोहली ने अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली! इस अविश्वसनीय जीत ने दुनियाभर के सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को प्रसन्न किया है। टीम इंडिया को इस शानदार जीत पर बधाई।

इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के लिए बधाई दी और विराट कोहली की पारी को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई।

मैच में कोहली ने बनाए 53 गेंदों में नाबाद 82 रन

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के विस्फोटक अर्धशतक और हार्दिक पांड्या के साथ एक शतकीय साझेदारी ने भारत को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को चार विकेट से हराने में मदद की। वहीं जीत के साथ भारत दो अंकों के साथ दूसरे ग्रुप में टॉप पर है। विराट कोहली ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मैच में कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर भारत को चार विकेट की यादगार जीत दिलायी।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें