क्रिकेट

मेलबर्न से अयोध्या तक: विराट कोहली के बल्ले ने जगमग की 130 करोड़ भारतीयों की दीपावली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:59 PM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने छोटी दीपावली के मौके पर पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप में विजयी आगाज किया है। टीम इंडिया की जीत के बाद छोटी दीपावली ही बड़ी दीपावली जैसी नजर आने लगी है। अयोध्या से लेकर मेलबर्न तक हर भारतीय टीम इंडिया की जीत के बाद दोहरी खुशी में डूबा है।

Image

Image Credit: AP

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने छोटी दीपावली के मौके पर पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप में विजयी आगाज किया है। पिछले साल 24 अक्टूबर को दुबई में टीम को विराट कोहली की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल 130 करोड़ भारतीयों को हार दर्द देने वाले विराट कोहली ने मेलबर्न में ऐसी पारी खेली कि छोटी दीपावली ही सबको बड़ी लगने लगी।

31 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद दिलाई जीत

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। तूफान से कश्ती निकालकर लाने वाला मुहावरा मेलबर्न में टीम इंडिया और विराट कोहली की आतिशी पारी पर सटीक बैठता है।भारतीय टीम ने जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6.1 ओवर में 31 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। 90 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में दबाव अपने चरम पर था और विराट ने धैर्य रखते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल डाली।

अब सुकून से मनेगी दीपावली

भगवान राम की नगरी अयोध्या में सरयू नदी पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन दीपावली से एक दिन पहले ही खुशी और रोशनी पूरे देश में फैल गई है। इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली को जाता है। जीत के बाद विराट कोहली ने भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, जीत और दीपावली की अच्छी टाइमिंग हो गई है। अब लोग सुकून से दीपावली मना पाएंगे।

विराट ने कहा, आप सभी को दीपावली की बहुत शुभकामनाएं। आज जो खुशी आप महसूस कर रहे हैं वो कल भी दीपावली मनाते समय आपको महसूस हो। आपकी दीपावली और भी खुशियों से भरी और शुभ हो। हम सभी की तरफ से और भारतीय टीम की तरफ से आप सभी को शुभ दीपावली। जीत के एक और हीरो हार्दिक पांड्या ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मस्ती भरे अंदाज में कहा, आप दीपावली पर पटाखे ना फोड़ें। वो हमारे ऊपर छोड़ दें।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article