देश

NCERT की 5 लाख से अधिक नकली किताबें हुईं जब्त, करोड़ों की साजिश का भंडाफोड़

NCERT ने पिछले कुछ महीनों में किताबों की चोरी और नकली छपाई पर सख्त रवैया अख्तियार किए हुए है। कई जगहों पर छापेमारी करके करोड़ों की साजिश का पर्दाफाश किया है और पांच लाख से अधिक किताबें भी जब्त की हैं। अगले शैक्षणिक सत्र से सभी किताबों में एंटी-पाइरेसी सॉल्यूशन की व्यवस्था की गई है।

Image

5 लाख से अधिक नकली किताबें जब्त

Photo : Times Now Digital

Fake NCERT Books: NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने अपनी किताबों की चोरी और नकली छपाई पर सख्त रुख अपनाते हुए पिछले 14 महीनों में एक बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान 5 लाख से अधिक नकली NCERT किताबें, भारी मात्रा में प्रिंटिंग पेपर और मशीनरी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹20 करोड़ से अधिक है। इस सिलसिले में अब तक 29 FIR दर्ज की गई हैं।

कई जगहों पर हुई छापेमारी

NCERT और उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल ही में मुजफ्फरनगर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 1.5 लाख से अधिक नकली NCERT किताबें, एक ट्रक, दो कारें और बड़ी संख्या में प्रिंटिंग प्लेट बरामद की हैं। इस कार्रवाई में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही हरियाणा के समालखा में एक प्रिंटिंग प्रेस पर भी छापा मारा गया, जहां से नकली NCERT किताबों की छपाई में इस्तेमाल में आने वाली मशीनें, किताबें और प्लेटें जब्त की गईं। इस रैकेट के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान के लिए जांच जारी है।

पिछले दिनों शाहदरा जिला पुलिस ने अलीपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 1.7 लाख नकली NCERT किताबें बरामद कीं। किताबों की कुल कीमत 2.4 करोड़ रुपये से अधिक है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

काशीपुर स्थित एक पेपर मिल पर कार्रवाई की गई, जो अवैध NCERT वॉटरमार्क वाला कागज बना रही थी। जो NCERT किताबों की पहचान होती है। NCERT ने IIT कानपुर की विकसित की गई तकनीक पर आधारित एंटी-पाइरेसी सॉल्यूशन की शुरुआत कर रही है, जो अगले शैक्षणिक सत्र से सभी किताबों में लागू होगी।

NCERT द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम

NCERT ने इस बीच कुछ बड़े कदम उठाए हैं, जिनमें किताबों की छपाई और कागज की गुणवत्ता में सुधार करने, समय पर छपाई और पर्याप्त मात्रा में पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नकली किताबों के छपाई, वितरण और बिक्री में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना, ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर एमआरपी पर NCERT किताबों की फ्री डिलीवरी सहित उपलब्धता कराना शामिल है।

नकली किताबों की दर्ज कराएं शिकायत

NCERT ने यह साफ किया है कि नकली किताबों को छापने, वितरण और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे यदि कहीं नकली NCERT किताबों की बिक्री देखें तो इसकी सूचना pd.ncert@nic.in पर ईमेल करके दें।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!