देश

हैदराबाद में अज्ञात लोगों ने की CPI नेता की हत्या, सुबह की सैर के दौरान गोली से बनाया निशाना

Hyderabad Crime: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता के. चंदू नाइक की मंगलवार सुबह मलकपेट में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच और हमलावरों को पकड़ने के लिए दस टीमें गठित की गई हैं।

Image

CPI नेता के. चंदू नाइक की गोली मार के हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Hyderabad Crime: तेलंगाना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के एक नेता की मंगलवार सुबह मलकपेट में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राज्य परिषद सदस्य के. चंदू नाइक (47) सुबह की सैर पर निकले थे, तभी एक पार्क के पास कार सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिससे भाकपा नेता की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व क्षेत्र) एस चैतन्य कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुमार ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि इस वारदात को कम से कम तीन-चार लोगों ने अंजाम दिया। कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से इस्तेमाल किए हुए तीन कारतूस और बिना इस्तेमाल किए गए दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त ने संवाददाताओं से कहा कि कारतूसों की बरामदगी के आधार पर ऐसा लगता है कि गोलीबारी में केवल एक ही हथियार का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि वे संदिग्धों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अधिकारी ने आगे बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच और हमलावरों को पकड़ने के लिए दस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने कहा कि मृतक चंदू नाइक 2022 में एलबी नगर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी था। उसने बताया कि नाइक ने अपनी जान को खतरे की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article