देश

कांग्रेस को बड़ा झटका, KGF-2 गाने मामले में कोर्ट ने दिया ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश! भारत जोड़ो यात्रा पर भी पड़ेगा असर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 8, 2022, 02:29 AM IST

अदालत का यह आदेश बेंगलुरु के एक म्यूजिक कंपनी एमआरटी म्यूजिक द्वारा दायर एक शिकायत के बाद आया है। शिकायत में कांग्रेस पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वीडियो में फिल्म केजीएफ-2 के गानों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। जिसे कॉपी राइट के उल्लघंन मामला बताया गया था।

Image

राहुल गांधी के वीडियो में केजीएफ-2 गाने का हुआ था प्रयोग

Photo : Twitter

बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को आदेश दिया है कि कांग्रेस के अकाउंट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाए। इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट को भी ब्लॉक करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। कोर्ट ने यह आदेश उस शिकायत के बाद किया है, जिसमें एक म्यूजिक कंपनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने कॉपीराइट कानून का उल्लघंन किया है।

एमआरटी म्यूजिक कंपनी के पास केजीएफ-2 गाने का अधिकार है। इसी कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान के राहुल गांधी के एक वीडियो में केजीएफ-2 गाने का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी अनुमति उससे नहीं ली गई है, इसलिए कांग्रेस पर कार्रवाई की जाए। जिसके बाद कोर्ट ने सोमवार को यह फैसला सुनाया है। आदेश में कोर्ट ने ट्विटर को दो हैंडल से तीन लिंक हटाने का निर्देश भी दिया है। एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने कांग्रेस के तीन नेताओं राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला भी दर्ज कराया है।

इस आदेश को लेकर कांग्रेस ने कहा- "हमने सोशल मीडिया पर INC और BJY SM हैंडल के खिलाफ बेंगलुरु की एक अदालत के एक आदेश के बारे में पढ़ा है। हमें अदालत की कार्यवाही से न तो अवगत कराया गया और न ही हम उपस्थित थे। आदेश की कोई प्रति प्राप्त नहीं हुई है। हम सभी कानूनी उपायों को देख रहे हैं।"

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसके बाद यह यात्रा केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना होते हुए सोमवार को महाराष्ट्र पहुंच गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article