देश

कोरोना वायरस के आंकड़ों ने डराया, देश में कुल 5755 मामले, पिछले 24 घंटे में 4 की मौत

जनवरी से लेकर अब तक देश में 59 मौतें हो चुकीं हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामले 665 हैं। दिल्ली में इस साल कोरोना से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

Image

कोरोना वायरस के बढ़े मामले

Corona Virus Update: देश मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कुल मरीजों की संख्या 5755 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से चार मरीजों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, केरल में एक-एक मौत दर्ज की गई है। जनवरी से लेकर अब तक देश में 59 मौतें हो चुकीं हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामले 665 हैं। दिल्ली में इस साल कोरोना से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश (1 मौत): 45 वर्षीय महिला, एएनसी 9 महीने की पूर्ण अवधि की गर्भवती; एलएससीएस के दौरान रोगी को इंट्रापार्टम दौरे पड़ते थे, जिसके लिए रोगी को इंट्यूबेट किया गया और जीसी खराब हो गया; बाद में कोविड 19 आरटीपीसीआर परीक्षण पॉजिटिव आया।

महाराष्ट्र (1 मौत): 63 वर्षीय पुरुष एचटीएन, सीवीए, डीएम, हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित।

केरल (1 मौत): 59 वर्षीय पुरुष एडवांस्ड लंग कार्सिनोमा (आरसीसी से उपचार पर स्टेज 4 म्यूसिनस एडेनोकार्सिनोमा) के साथ।

तमिलनाडु (1 मौत): 79 वर्षीय व्यक्ति पिछले एक महीने से बिस्तर पर पड़ा हुआ था, मधुमेह, हेमोडायनामिक अस्थिरता, कोविड निमोनिया, तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम।

क्या हैं लक्षण ?

कोरोना वायरस को अकेले नहीं रोका जा सकता है, आप सभी के सामूहिक प्रयासों से इस संक्रमण के खिलाफ विजय हासिल की जा सकती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय लगातार कोरोना जैसे संक्रमण को लेकर परामर्श जारी करता रहता है। अगर आपको खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो खुली जगहों में न जाएं और तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। कोरोना संबंधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1075 से संपर्क करें।

किन लोगों को है कोरोना टेस्टिंग की जरूरत?

कोरोना टेस्टिंग की जरूरत मुख्य रूप से यह उन्हीं व्यक्तियों में पाया गया है जिन्होंने कोविड-19 से प्रभावित देशों की यात्रा की हो या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हों।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात