देश

Jyotiraditya Scindia:'कोरोना' की चपेट में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वायरल से थे परेशान, जांच में निकला कोविड

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 8, 2022, 10:54 PM IST

Jyotiraditya Scindia Corona Positive: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।

Image

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं

Photo : BCCL

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्होंने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट में बताया, 'मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें।'

गौर हो कि इससे पहले राजधानी भोपाल में हुई बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक से अचानक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बाहर निकल गए उनके जाने की वजह वायरल फीवर बताया जा रहा था।

Jyotiraditya Scindia Corona Positive

Jyotiraditya Scindia Corona Positive

वायरल फीवर होने के कारण उन्होंने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया

इससे पहले भी ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं एक बार फिर कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने सभी समर्थकों से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आया है वो भी अपनी कोविड जांच करा ले।वायरल फीवर होने के कारण उन्होंने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जिसमें सिंधिया की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाया

ध्यान रहे कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाया है हिमाचल में 10 नवंबर को चुनाव प्रचार रूक जाएगा और उसके बाद 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे वहीं 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम सामने आयेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ