देश

Corona Update: देश में कोरोना से फिर मचा हाहाकार, एक्टिव केसों की संख्या 4,000 पार; पिछले 24 घंटे में 5 की मौत

Coronavirus: देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के पास हो चुकी है।

Image

देशभर में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या

Photo : iStock

Coronavirus: देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के पास हो चुकी है।

किस राज्य में कितने एक्टिव मामले?

राज्यएक्टिव केस
दिल्ली393
गुजरात397
कर्नाटक311
केरल1416
महाराष्ट्र494
उत्तर प्रदेश138
तमिलनाडु215
पश्चिम बंगाल372

कहां कितने मरीजों ने तोड़ा दम

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से पांच मौतें हुई हैं। यह मौतें महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में दर्ज की गईं। महाराष्ट्र में कोरोना से एक 73 वर्षीय और एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 80 वर्षीय पुरुष, 69 वर्षीय महिला और 43 वर्षीय महिला की मौत हुई है। यह तमाम लोग कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

'युद्ध' कोरोना के विरुद्ध

कोरोना वायरस को अकेले नहीं रोका जा सकता है, लेकिन आप सभी के सामूहिक प्रयासों से इस संक्रमण के खिलाफ विजय हासिल की जा सकती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय लगातार कोरोना जैसे संक्रमण को लेकर परामर्श जारी करता रहता है। बकौल मंत्रालय, यदि आप को खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो खुली जगहों में न जाएं और तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। कोरोना संबंधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1075 से संपर्क करें।

किन लोगों को है कोरोना टेस्टिंग की जरूरत?

कोरोना टेस्टिंग की जरूरत मुख्य रूप से यह उन्हीं व्यक्तियों में पाया गया है जिन्होंने कोविड-19 से प्रभावित देशों की यात्रा की हो या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हों।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article