देश

Chandigarh: न शराब दी न पैसे...भड़का ग्राहक पहुंच गया कंज्यूमर कोर्ट, दुकानदार को लग गया जुर्माना

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2022, 11:56 AM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के एक शराब बिक्रेता को कानून का उल्लघंन करना भारी पड़ गया है। दुकानदार पांच हजार रुपये की लालच में ऐसा फंसा है कि उसे अब हजारों का जुर्माना पड़ेगा। वो भी 45 दिन के अंदर ये पैसे ग्राहक को लौटाने होंगे।

Image

शराब दुकान पर लगा जुर्माना (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

Chandigarh: चंडीगढ़ के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने चंडीगढ़ की एक शराब की दुकान को, ग्राहक को 13,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया। ग्राहक ने इस दुकान से शराब खरीदी थी, जो दुकानदार ने पेमेंट का बहाना करके दिया नहीं था। इसके बाद ग्राहक परेशान होते रहा, लेकिन पैसे नहीं मिले।

फतेहगढ़ साहिब के रविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि 15 जून, 2021 को उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित एक स्टोर लिकर वर्ल्ड का से 5,000 रुपये की ऑल सीजन्स शराब खरीदी थी। उसने कहा कि उन्होंने अपने डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया लेकिन किसी तरह यह स्टोर के खाते में नहीं दिखा। दुकानदार ने उस दिन शराब देने से इनकार कर दिया और उसे आश्वासन दिया कि डिलीवरी 2-3 दिनों के बाद की जाएगी, जब राशि उनके खाते में आ जाएगी।

ग्राहक ने दुकानदार को समझाया, लेकिन दुकानदार नहीं माना। वो बिना शराब लिए ही घर वापस लौट गए। इसके 2-3 दिनों बाद जब ग्राहक ने अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो पता चला कि पेमेंट हो चुका है, जिसके बाद फिर से शराब की दुकान पर पहुंचा और उसने शराब मांगी। दुकानदार को यहां लालच आ गया और उसने शराब देने से इनकार कर दिया।

पीड़ित ने कहा कि वह सामान लेने या पैसे वापस लेने के लिए कई बार स्टोर गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अंततः लिकर वर्ल्ड को एक कानूनी नोटिस दिया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने उपभोक्ता अदालत के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज की। जिसके बाद कोर्ट ने मूल राशि के अलावा आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जिसे 45 दिन के अंदर चुकाया जाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article