देश

North East के दो सूबों में शपथ ग्रहणः मेघालय में संगमा दूसरी बार बने CM तो नागालैंड में रियो के सिर पांचवीं बार सजा ताज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 02:27 PM IST

राज भवन में संगमा के शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

Image

मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए नेशनल पीपल्स पार्टी के मुखिया कोर्नाड संगमा।

Photo : ANI

नेशनल पीपल्स पार्टी के चीफ कोनराड के.संगमा दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री बन गए हैं। मंगलवार (सात मार्च, 2023) को शिलॉन्ग स्थित राज भवन में उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें इस दौरान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सीएम के नाते यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है, जबकि प्रेसटोन तानसंग (Prestone Tynsong) और स्नियावभलंग धार (Sniawbhalang Dhar) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। संगमा के शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

मेघालय में एनपीपी के नेतृत्व वाले गठजोड़ ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। गठबंधन को 45 विधायक समर्थन दे रहे हैं, जिनमें भाजपा के दो विधायक भी हैं, जबकि एनपीपी प्रमुख सी के संगमा की पार्टी ने 27 फरवरी को हुए चुनाव में 26 सीटें जीती थीं।

उधर, नगालैंड में भी एनडीपीपी के नेफ्यू रियो की अगुवाई में बनी सर्वदलीय सरकार का भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ। रियो इसी के साथ वहां पांचवीं बार सीएम बने। उन्हें पीएम और गृह मंत्री के सामने राज्यपाल ला गनेसन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ध्यान देने वाली बात है कि इन दोनों सरकारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल है। लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने 72 साल के रियो अपने राज्य में सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व करेंगे, जहां कोई विपक्षी दल नहीं होगा।

वैसे, नगालैंड में पहले भी दो बार सर्वदलीय सरकार बन चुकी है, लेकिन दोनों ही मामलों में राजनीतिक दल शांति समझौते के लिए केंद्र सरकार और एनएससीएन (आईएम) के पूर्व विद्रोहियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के वास्ते संयुक्त मोर्चा बनाने की कवायद के तहत एकजुट हुए थे। एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने हाल ही में संपन्न नगालैंड चुनाव में राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 37 सीटें जीतीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती