देश

कांग्रेस ने जारी की हिमाचल में 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह के बेटे को टिकट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 10:42 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: कांग्रेस की लिस्ट की मुताबिक पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन और कुलदीप सिंह राठौर को ठियोग से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह समेत अपने सभी मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है।

Image

कांग्रेस ने जारी की हिमाचल में 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
  2. मुकेश अग्निहोत्री को हरोली विधानसभा सीट से दिया टिकट
  3. शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह के बेटे को टिकट

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: कांग्रेस (Congress) पार्टी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (List) जारी की। लिस्ट में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को हरोली विधानसभा सीट से और पूर्व मंत्री आशा कुमारी को उनकी डलहौजी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह के बेटे को टिकट

कांग्रेस की लिस्ट की मुताबिक पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षो सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन और कुलदीप सिंह राठौर को ठियोग से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह समेत अपने सभी मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है। हालांकि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम शामिल नहीं था। वह मंडी से मौजूदा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता दयाल प्यारी को पच्छाद (एससी) सीट से मैदान में उतारा गया है।

लिस्ट में कर्नल धनी राम शांडिल अपनी सोलन सीट से और हर्षवर्धन सिंह चौहान अपनी शिलाई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं राज्य के पूर्व मंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर दरंग विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे। कांग्रेस इस बार पहाड़ी राज्य में बीजेपी से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है और उसने राज्य में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने समेत वोटर्स से कई वादे किए हैं।

पहाड़ी राज्य की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होनी है और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। बता दें कि मौजूदा विधानसभा में अभी बीजेपी के 43 जबकि कांग्रेस के 22 विधायक हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article