भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची से बाहर करने के बाद, कांग्रेस ने उन्हें एक प्रस्ताव दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सबसे पुरानी पार्टी में शामिल होने के लिए वरुण गांधी का 'बहुत स्वागत' है। पत्रकारों से बात करते हुए, अधीर चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा वरूण गांधी को चुनाव की दौड़ से बाहर करने का कारण गांधी परिवार में उनकी पारिवारिक जड़ें हैं।
अधीर चौधरी ने कहा- 'उन्हें (वरुण गांधी) कांग्रेस में शामिल होना चाहिए
अधीर चौधरी ने कहा- 'उन्हें (वरुण गांधी) कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। अगर वह शामिल होते हैं तो हमें खुशी होगी। वह एक बड़े नेता हैं और एक सुशिक्षित राजनेता हैं, उनकी छवि पारदर्शिता दिखाती है और उनके गांधी परिवार के साथ संबंध हैं, यही कारण है कि भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हम चाहते हैं कि वरुण गांधी अब कांग्रेस में शामिल हों'
पीलीभीत सीट से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट कटा
भाजपा ने रविवार (24 मार्च) को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की, और उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया हालाँकि, पार्टी ने उनकी माँ मेनका गांधी को सुल्तानपुर निर्वाचन क्षेत्र से बरकरार रखा। पूर्व कांग्रेस नेता, जितिन प्रसाद, जो 2021 में भाजपा में चले गए को वरुण गांधी के स्थान पर पीलीभीत से मैदान में उतारा गया है।
वरुण गांधी भाजपा के अपमान से 'ठगा हुआ" महसूस कर रहे हैं!
सूत्रों ने बताया, वरुण गांधी भाजपा के अपमान से 'ठगा हुआ' महसूस कर रहे हैं और हो सकता है कि वह चुनाव ही न लड़ें सूत्रों ने आगे कहा कि भाजपा नेता ने हाल ही में अपने सहयोगी के माध्यम से नामांकन पत्रों के सेट खरीदे थे और उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए पीलीभीत के हर गांव में दो कारें और 10 मोटरसाइकिलें तैयार रखने के लिए कहा गया था हालांकि भाजपा का टिकट कटने के बाद से वरुण गांधी के खेमे से कोई बयान नहीं आया है।
वरुण ने अभी तक अपने अगले कदम के बारे में बयान नहीं दिया है
इस महीने की शुरुआत में, सूत्रों ने खुलासा किया कि अगर भाजपा ने वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं हालाँकि, भाजपा नेता ने अभी तक अपने अगले कदम के बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की कई मौकों पर आलोचना के बाद वरुण गांधी का कथित तौर पर भाजपा से मतभेद हो गया था।
