देश

राहुल गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, रांची में INDIA ब्लॉक की रैली में नहीं होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 02:12 PM IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिस कारण वह मध्य प्रदेश के सतना में होने वाली रैली में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा वह रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।

Image

राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी

Photo : Twitter

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इस कारण उनके सभी आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी कांग्रेस की मध्य प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा है कि राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया।

जीतू पटवारी ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बताया है कि राहुल गांधी के जल्दी ही राज्य में कार्यक्रम होंगे और वह जनता से रूबरू होंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी रविवार को मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करने वाले थे।

इंडिया ब्लॉक की रैली में भी नहीं पहुंचेंगे राहुल

राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ने के कारण रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में भी उनके पहुंचने की उम्मीद कम है। बता दें, झामुझो द्वारा आयोजित इस रैली में विपक्ष के इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी भी इस रैली को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, अब राहुल गांधी की जगह मल्लिकार्जुन खरगे ही रैली में शामिल होंगे। बता दें, इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, तेजस्वी यादव, लालू यादव, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article