देश

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी

Kiran Choudhry : विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता किरण चौधरी अपने बेटी श्रुति चौधरी के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

Image

हरियाणा में कांग्रेस को झटका।

Kiran Choudhry : विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता किरण चौधरी अपने बेटी श्रुति चौधरी के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग उपस्थित थे। कांग्रेस की पांच बार की विधायक किरण चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

बंसीलाल की पुत्रवधू हैं किरण

इस इस्तीफे के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगने लगीं। किरण हरियाणा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं। उनके दिवंगत पति सुरेंद्र सिंह हरियाणा के कृषि मंत्री थे। हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के खाते में 5-5 सीटें

राज्य के भिवानी महेंद्रगढ़ इलाके में किरण चौधरी की अच्छी पकड़ है। समझा जाता है कि भगवा पार्टी में उनके आ जाने से लोकसभा के नौ विधानसभा हलकों में भाजपा को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, हिसार-फतेहाबाद समेत पूरे हरियाणा में भाजपा को फायदा होगा। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। इस बार भाजपा को पांच सीटें गंवानी पड़ी हैं। जबकि कांग्रेस ने उससे पांच सीटें छीन ली हैं। लोकसभा चुनाव में मुकाबला 50-50 का हो गया है। पांच सीटें जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है। वह विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

हुड्डा पर साधा निशाना

इस्तीफा देने के बाद किरण चौधरी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई को ‘निजी जागीर’ की तरह चलाया जा रहा है। उनका परोक्ष इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर था। किरण चौधरी अभी भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा से विधायक हैं।

कांग्रेस को निजी जागीर के रूप में चला रहे लोग-किरण

किरण चौधरी ने खरगे को त्यागपत्र में लिखा है, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को निजी जागीर के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें मेरी जैसी ईमानदार आवाज के लिए कोई स्थान नहीं छोड़ा जा रहा है, जिन्हें अत्यंत सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से दबाया, अपमानित किया गया और मेरे विरूद्ध षड्यंत्र किया जा रहा है। किरण ने लिखा, ‘इस प्रकार, हमारे लोगों का प्रतिनिधित्व करने और उन मूल्यों को बनाए रखने के मेरे परिश्रमी प्रयासों में महत्वपूर्ण बाधा उत्पन्न हो रही है, जिनके लिए मैं हमेशा खड़ी रही हूं।’

श्रुति चौधरी को नहीं मिला था टिकट

श्रुति ने अपने पत्र में कहा, ‘हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से एक व्यक्ति के इर्द गिर्द केंद्रित हो गई है, जिसने अपने स्वार्थ और तुच्छ हितों के लिए पार्टी के हितों से समझौता कर लिया। इसलिए, मेरे लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है, ताकि मैं अपने लोगों के हितों और उन मूल्यों को कायम रख सकूं, जिनके लिए मैं खड़ी रही हूं।’ बताया जाता है कि किरण चौधरी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने के साथ-साथ राज्य में पार्टी द्वारा टिकट बंटवारे को लेकर नाराज थीं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस