देश

कांग्रेस नेता ने कर दी RSS की तालिबान से तुलना, BJP ने बताया राष्ट्रवाद और सनातन का अपमान

Congress: कांग्रेस नेता बीके हरीप्रसाद के आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला और मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला और कांग्रेस नेता के इस बयान को राष्ट्रवाद और सनातन धर्म का अपमान बताया।

Image

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

RSS: कांग्रेस नेता बीके हरीप्रसाद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना तालिबान से करने के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला और मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला और कांग्रेस नेता के इस बयान को राष्ट्रवाद और सनातन धर्म का अपमान बताया। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबी बीके हरीप्रसाद कहते हैं कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन नहीं है, वह भाजपा का दुश्मन है। हरीप्रसाद आरएसएस को तालिबान बताते हैं। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी राष्ट्रवादी संगठन को गालियां देती है, उनका अपमान करती है, और हिंदुओं को बदनाम करती है, जबकि उसे पीएफआई, सिमी और पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों में भाईचारा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सेना में सड़क का गुंडा, सर्जिकल स्ट्राइक में खून की दलाली, सिंदूर में तमाशा और राष्ट्रवादी संगठनों में तालिबान दिखाई देता है, लेकिन पाकिस्तान में उनको भाईजान नजर आता है।

सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस की पहचान बन चुकी है: शहजाद पूनावाला

शहजाद ने आगे कहा कि हरीप्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान ने कोई गलत काम नहीं किया है, हम उसके दोस्त हैं, वह भाजपा का दुश्मन है। यह कांग्रेस की मानसिकता और प्रवृत्ति को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना, संवैधानिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं और सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। पूनावाला ने सवाल उठाया कि यदि आरएसएस तालिबान है, तो पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उसके मुख्यालय क्यों गए थे, महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण ने उसकी प्रशंसा क्यों की थी और 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में आरएसएस को क्यों बुलाया गया था? वहीं, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरीप्रसाद द्वारा आरएसएस की तुलना तालिबान से करना बेहद गिरी हुई मानसिकता को दर्शाता है। इससे साफ झलकता है कि कांग्रेस का तालिबान के प्रति कितना लगाव है। सिरसा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का आतंकियों के प्रति झुकाव कोई नई बात नहीं है। जब-जब आतंकियों का खात्मा होता है, कांग्रेस उनके लिए आंसू बहाती है क्योंकि उसकी राजनीति वोट बैंक पर आधारित है। विशेष वर्ग के वोट पाने के लिए कांग्रेस हमास, आईएसआईएस और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों को भी भगवान का रूप देने से नहीं हिचकिचाती।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article