देश

'चापलूसों की सेना बन गई कांग्रेस, खरगे गांधी परिवार की कर रहे सेवा'; भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2025, 11:51 PM IST

Congress Foundation Day: भाजपा ने कांग्रेस को "चापलूसों की सेना" और भारतीय लोकतंत्र की "सबसे कमजोर कड़ी" बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "यह वास्तव में विडंबनापूर्ण है कि जिस पार्टी की नींव ही हिल गई है और इमारत जर्जर हालत में है, वह अपना स्थापना दिवस मना रही है।"

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Congress Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस को "चापलूसों की सेना" और भारतीय लोकतंत्र की "सबसे कमजोर कड़ी" बताते हुए रविवार को कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की विरासत का बखान करते समय भारत के विभाजन, 1984 के सिख विरोधी दंगों और आपातकाल की घोषणा को भी शामिल करना चाहिए था।

कांग्रेस पर बरसी भाजपा

विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "यह वास्तव में विडंबनापूर्ण है कि जिस पार्टी की नींव ही हिल गई है और इमारत जर्जर हालत में है, वह अपना स्थापना दिवस मना रही है।" खरगे को निशाना बनाते हुए भाटिया ने उन्हें कांग्रेस का "रिमोट से नियंत्रित" और "लाचार " अध्यक्ष बताया।

खरगे ने क्या कुछ कहा

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर, खरगे ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और विचारधाराएं कभी नहीं मरतीं। पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं के कारण ही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन पाया है। भाटिया ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा, "आज मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस की विरासत के बारे में बात कर रहे थे। उन्हें देश को बताना चाहिए कि जवाहरलाल नेहरू द्वारा भारत का विभाजन, पीओके (पाकिस्तान का कब्जे वाला कश्मीर), चीन को भारतीय क्षेत्र सौंपना, 1984 के सिख विरोधी दंगे और आपातकाल लागू करना कांग्रेस की विरासत और अक्षमता का परिणाम है।"

भाजपा ने खरगे को बताया लाचार

भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि खरगे को देश को यह भी बताना चाहिए कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को भंग करने का सुझाव दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। भाटिया ने आरोप लगाया, "रिमोट से नियंत्रित होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इतने लाचार हैं। वह सिर्फ नकली गांधी परिवार, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सेवा करते हैं।" भाजपा के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र की "सबसे कमजोर कड़ी" बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस "चापलूसों की सेना" बन गई है, जो केवल गांधी परिवार की सेवा करती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "रिपोर्ट से नियंत्रित होने वाले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इतने लाचार हैं कि सब कुछ जानते हुए भी वह कांग्रेसी के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और शशि थरूर द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि कांग्रेस की नींव हिल गई है।" भाटिया ने आरोप लगाया, "सिंह और थरूर दोनों ने कहा है कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। मल्लिकार्जुन खरगे भी इससे अवगत हैं, लेकिन वह इतने बेबस हैं कि नकली गांधी परिवार के कांग्रेस के भीतर तानाशाही तरीके से काम करने के बारे में वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते।"

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamilnadu: हर विधायक को मिलेगी नई कार, Rs 75,000 मासिक भत्ता, MLAs पर मेहरबान हुए CM विजय

Tamilnadu: हर विधायक को मिलेगी नई कार, Rs 75,000 मासिक भत्ता, MLAs पर मेहरबान हुए CM विजय

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी