देश

'सिर पर है श्रीराम का हाथ, हनुमान भक्त हैं कमलनाथ', मध्यप्रदेश में हिंदुत्व के भरोसे कांग्रेस!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 7, 2023, 08:37 PM IST

Madhya Pradesh Congress: पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने कमलनाथ को हनुमान भक्त बताया था, जिसका चुनाव में फायदा भी मिला था और सरकार भी बनी थी, लेकिन सिंधिया ने पलटी मारी और सरकार गिर गई।

Image

हवन करते हुए एमपी कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ (फोटो- TheKamalNath)

Madhya Pradesh Congress: मध्यप्रदेश में कांग्रेस, बीजेपी को पटखनी देने के लिए उसी के रास्ते पर चलती दिख रही है। कांग्रेस जहां एक और बीजेपी सरकार की खामियां गिनाकर जनता का भरोसा जीतना चाह रही है तो दूसरी ओर हिंदुत्व पर भी चल रही है। कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ कभी मंदिर में दिखते हैं तो कभी हवन करते और अब तो सीधे बागेश्वर महाराज के साथ अपने-आप को जोड़कर जनता के सामने आ रहे हैं।

एमपी कांग्रेस का ट्वीट

पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने कमलनाथ को हनुमान भक्त बताया था, जिसका चुनाव में फायदा भी मिला था और सरकार भी बनी थी, लेकिन सिंधिया ने पलटी मारी और सरकार गिर गई। इस बार श्रीराम को भी कांग्रेस अपने हिंदुत्व में शामिल करके मैदान में उतरी दिख रही है। एमपी कांग्रेस ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें कमलनाथ एक भजन पर झूमते दिख रहे हैं। एमपी कांग्रेस ने कहा- 'सिर पर है श्रीराम का हाथ, हनुमान भक्त हैं कमलनाथ।'

बागेश्वर बाबा का साथ

मध्यप्रदेश में अभी के समय में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की खूब चल रही है। पहले बागेश्वर बाबा के विरोध में दिख रही कांग्रेस, अचानक से उनके शरण में चली गई। कमलनाथ पहले तो उनसे मिले और फिर अपने गढ़ छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम ही करा डाला। जिसमें वो और उनके बेटे नकुलनाथ लगातार एक्टिव दिखे और कार्यक्रम का क्रेडिट भी लेते दिखे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article