देश

'शशि थरूर कह रहे अपनी बात', कांग्रेस ने आडवाणी पर तिरुवनंतपुरम सांसद की टिप्पणी से बनाई दूरी

Shashi Tharoor Advani Remark: कांग्रेस ने रविवार को तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर की भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की प्रशंसा वाली टिप्पणी से दूरी बनाई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि थरूर व्यक्तिगत हैसियत से अपनी बात कह रहे हैं। दरअसल, आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पर थरूर आलोचनाओं से घिर गए।

Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो)

Shashi Tharoor Advani Remark: कांग्रेस ने रविवार को तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर की भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की प्रशंसा वाली टिप्पणी से दूरी बनाई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि थरूर व्यक्तिगत हैसियत से अपनी बात कह रहे हैं और उनका केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य के रूप में ऐसा करना पार्टी की लोकतांत्रिक और उदार भावना को दर्शाता है।

कांग्रेस ने थरूर के बयान से काटी कन्नी

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमेशा की तरह, डॉ. शशि थरूर अपनी बात कह रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने आप को उनके हालिया बयान से अलग रखती है। कांग्रेस सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य के रूप में उनका ऐसा करना कांग्रेस की विशिष्ट लोकतांत्रिक और उदारवादी भावना को दर्शाता है।’’

थरूर ने की आडवाणी की तारीफ

पवन खेड़ा का बयान तब आया जब थरूर ने 8 नवंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री को उनके 98वें जन्मदिन पर बधाई दी, जहां उन्होंने ''जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, उनकी विनम्रता और शालीनता, तथा आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका'' की प्रशंसा की। थरूर ने 'एक्स' पर कहा, ''आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, उनकी विनम्रता और शालीनता, तथा आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट है।''

आलोचनाओं में घिरे शशि थरूर

आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पर थरूर आलोचनाओं से घिर गए। थरूर के पोस्ट के जवाब में एक वकील ने राम जन्मभूमि आंदोलन में आडवाणी की भूमिका का भी जिक्र करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''माफ कीजिए श्रीमान थरूर, इस देश में 'घृणा के बीज' (खुशवंत सिंह के शब्दों में) फैलाना जनसेवा नहीं है।'' इस पोस्ट का जवाब देते हुए थरूर ने कहा, ''मैं सहमत हूं संजय उवाचा लेकिन उनकी लंबी सेवा को एक घटना तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अनुचित है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article