देश

'अजमेर में महादेव बैठे हैं और सोमनाथ में अल्लाह हैं..' गुजरात के कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु का वीडियो वायरल

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 27, 2022, 02:50 PM IST

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में राजकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कांग्रेस बैकफुट पर आ सकती है। कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु ने राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ में अल्लाह रहते हैं और अजमेर शरीफ में महादेव।

Image

जनसभा को संबोधित करते हुए इंद्रनील राजगुरु

Photo : Times Now Digital

Gujarat Chuanv 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) में राजकोट (Rajkot) से कांग्रेस कैंडिडेट ने एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिससे चुनाव में हिंदू- मुस्लिम (Hindu Muslims) का जिन्न बाहर आ गया है। कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु (Indranil Rajguru) ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ में अल्लाह रहते हैं और अजमेर शरीफ में महादेव बैठ हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मंच से अल्लाह- हू-अकबर के नारे भी लगाए।

लगाए हर-हर महादेव के भी नारे

बाद में उन्होंने महादेव की जय जयकार की और जनता से कहा कि 'जो बांटना चाहते हैं उन्हें रहने दें कि वे जीत नहीं पाएंगे'। इसके बाद वह अल्लाहु अकबर नारा लगाया। राजगुरु राजकोट के जंगलेश्वर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजकोट में 1 दिसंबर, 2022 को पहले चरण में मतदान होगा। राजगुरु पहली बार 2012 में राजकोट पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुने गए थे। अप्रैल 2022 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और नवंबर 2022 में कांग्रेस में लौट आए।

दो चरणों में है मतदान

आपको बता दें कि राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होंगे तथा मतगणना आठ दिसंबर को होगी। गुजरात में मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) में त्रिकोणीय मुकाबला है।गुजरात में करीब 50 प्रतिशत महिला मतदाता होने के बावजूद अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या मात्र 189 है। राज्य की 182 विधानसभा सीट के लिए कुल 1,621 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने 2017 में 12 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था और इस बार इसने 18 महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने 2017 में 10 महिला उम्मीदवारों की तुलना में इस बार 14 महिलाओं को चुनावी मैदान में खड़ा किया है।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article