देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से ही निकलेगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', पर शर्त ये है...

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 10, 2024, 07:04 PM IST

congress bharat jodo yatra update: मणिपुर से निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर सरकार से कुछ शर्तों के साथ इजाजत मिल गई है।

Image

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर सरकार से कुछ शर्तों के साथ इजाजत मिली

bharat jodo nyay yatra manipur: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ( congress bharat jodo nyay yatra) को मणिपुर से हरी झंडी दिखाने की अनुमति मिल गई है, बताते हैं कि मणिपुर के गृह विभाग ने कांग्रेस को कुछ शर्तों के साथ परमीशन दे दी है, गौर हो कि मणिपुर में हिंसा को देखते हुए पहले राज्य सरकार ने कांग्रेस की इस यात्रा को इजाजत नहीं दी थी।

अनुमति ना मिलने के बाद कांग्रेस की ओर से ये मुद्दा उठाया गया तो मणिपुर के गृह विभाग ने इस बारे में कदम उठाया और इंफाल पूर्व जिले के डीएम को पत्र लिखा कि शर्तों के साथ यात्रा के लिए परमीशन दे दी जाए।

यात्रा की शुरुआत के दौरान सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे

बताते हैं कि शर्ते ये हैं कि यात्रा की शुरुआत के दौरान सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे, वहीं जो भी लोग शामिल होंगे उनके नाम पहले ही प्रशासन को भेजने होंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अड़चनें आती दिख रहीं थीं

गौर हो कि इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब अड़चनें आती दिख रहीं थीं, दरअसल कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होनी है। कांग्रेस ने इसके लिए मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड की इजाजत मांगी थी, जिसे सरकार ने ठुकरा दिया। कांग्रेस की ओर से यह जानकारी आई थी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होने वाली है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन प्रस्तावित है। इस दौरान यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article