एजुकेशन

GSSSB Laboratory Assistant Admit Card 2026: जीएसएसएसबी लेबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, gsssb.gujarat.gov.in पर करें डाउनलोड

GSSSB Laboratory Assistant Admit Card 2026 Released: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) परीक्षा का एडमिटल कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

GSSSB Laboratory Assistant Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें जीएसएसबी लेबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

GSSSB Laboratory Assistant Admit Card 2026 Released: जीएसएसबी लेबोरेटरी असिस्टेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (GSSSB Laboratory Assistant Admit Card) खबर है। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) परीक्षा का एडमिटल कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

GSSSB Laboratory Assistant Admit Card 2026: कब होगी परीक्षा

बता दें जीएसएसएसबी लेबोरेटरी असिस्टेंट की लिखित परीक्षा 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर इसे एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ लेकर जाएं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

GSSSB Laboratory Assistant Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले gsssb.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर GSSSB Gujarat Laboratary Assistant Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।

GSSSB Laboratory Assistant Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

एडमिट कार्ड के साथ ये चीजें लेकर जाएं

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल मेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे एग्जाम सेंटर पर जाते समय अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article