देश

'सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों में...', AN-32 विमान ने सैन्यकर्मी की बचाई जान, कारगिल से पहुंचाया कमांड अस्पताल

Kargil: सेना की पश्चिमी कमान के चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल ने चिकित्सीय कुशलता का परिचय देते हुए एक जवान की जान बचाई जिसे करगिल से गंभीर स्थिति में हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया था। बयान के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरूषोत्तम के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ने समय रहते जांच और आपातकालीन उपचार किया।

Image

जवान को किया गया एयरलिफ्ट

Photo : ANI

Kargil: सेना की पश्चिमी कमान के चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल ने चिकित्सीय कुशलता का परिचय देते हुए एक जवान की जान बचाई जिसे करगिल से गंभीर स्थिति में हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया था। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

'सांस लेने में हो रही थी परेशानी'

रविवार को चंडीगढ़ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जवान को सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी और उसमें 'बाइलेटरल पल्मोनरी थ्रॉम्बोएम्बोलिज़्म' (दोनों फेफड़ों में खून के थक्के जमने) की पुष्टि हुई। बयान के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरूषोत्तम के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ने समय रहते जांच और आपातकालीन उपचार किया।

इसमें कहा गया है कि चिकित्सकों द्वारा त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के चलते सैन्यकर्मी की जान बचाई जा सकी। फिलहाल उसे ऑक्सीजन दी जा रही है और उसकी हालत स्थिर है। बयान में यह भी कहा गया कि सैन्यकर्मी को भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान के जरिए कारगिल से शनिवार को सफलतापूर्वक चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल लाया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें