देश

ठंड का कहर जारी, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ समेत कई शहरों में बढ़ गईं स्कूलों में छुट्टियां, जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 6, 2024, 11:52 PM IST

दिल्ली में अत्यधिक शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाईं गईं

Photo : PTI

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। ठंड के कारण जन जीवन पर भी काफी असर पड़ा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिल्ली समेत कई शहरों में स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली में ठंड के कारण स्कूल बंद

दिल्ली में अत्यधिक शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि ठंड के मौसम की वजह से दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। छुट्टियां शनिवार को समाप्त होने वाली थीं और कक्षाएं सोमवार को फिर से शुरू होनी थीं।

नोएडा-लखनऊ में भी छुट्टियां बढ़ीं

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (यूपीबीईसी) ने मौजूदा ठंड के मौसम के कारण शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। कक्षा 8 तक के सभी प्राथमिक विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह निर्णय परिषद द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित सभी विद्यालयों पर लागू होता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर ने स्कूल बंद होने की जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- "जनपद में अत्यधिक सर्दी व घने कोहरे के कारण आदरणीय जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुपालन में जनपद के सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 14 जनवरी 2024 तक शीतावकाश रहेगा।"

हरियाणा में भी स्कूल बंद

हरियाणा सरकार ने भी सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए 15 जनवरी, 2024 तक शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की। यह निर्णय राज्य में अगले कुछ दिनों में शीत लहर की आशंका को देखते हुए लिया गया है। राज्य प्रशासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार स्कूल 16 जनवरी 2024 को खुलेंगे।

जम्मू-कश्मीर में भी स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए 6 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article